दून में कल एक मंच पर जुटेंगे हिमालयी राज्यों के डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Hyatt Centric में हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 का आयोजन

देहरादून। Veloxx Media द्वारा 19 मार्च 2026 को Hyatt Centric, देहरादून में हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट (HHIS) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समिट एक पैन-हिमालयन मंच है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों पर समाधान और साझा सीख विकसित करना है।
इस समिट में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उपाध्यक्ष,सेतु आयोग राज शेखर जोशी, कुलपति HNB मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी डॉ. भानु दुग्गल, अध्यक्ष SCPCR डॉ. गीता खन्ना, DG हेल्थ डॉ. सुनीता तम्टा तथा सिक्किम के डायरेक्ट हेल्थ डॉ. डी.सी. शर्मा के आलावा डॉ. तुहिन कुमार, PPP DGM (Health), उत्तराखंड, भावेश मोदी, ICMR-NIOH, गुजरात, प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह, AIIMS ऋषिकेश, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. मनोज नेसारी, आयुष मंत्रालय, डॉ. राज प्रभा मोकतान, प्रो. (डॉ.) प्रदीप भारद्वाज तथा डॉ. दीपक सिन्हा सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे।
समिट में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से डॉक्टर, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और संस्थान भी भाग लेंगे, जिससे यह एक व्यापक हिमालयी मंच बनेगा।
समिट में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली, महिलाओं का स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ, आपदा एवं ट्रॉमा केयर, तथा PPP मॉडल जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। समिट का उद्देश्य यह समझना है कि हिमालयी क्षेत्रों में कौन से मॉडल सफल हैं, किन सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया जा सकता है, और कैसे साझा चुनौतियों से सीख लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।
समिट का एक प्रमुख आकर्षण हेल्थकेयर इनोवेशन अवार्ड्स और हेल्थकेयर हीरोज अवार्ड्स 2026 हैं, जिनमें हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के डॉक्टरों, संस्थानों और संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Veloxx Media के को-फाउंडर एवं CEO मोहित शर्मा ने कहा कि यह समिट नीति, नवाचार और जमीनी अनुभव को जोड़कर हिमालयी क्षेत्रों के लिए प्रभावी समाधान विकसित करने का प्रयास है। समिट में 150 से अधिक प्रतिभागियों और 40 से अधिक विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है, जो इसे एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मंच बनाता है।



