राजनीति

उत्तराखंड में कांग्रेस को मिला बड़ा बूस्ट

तीन पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा 'हाथ'

नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। तीन पूर्व विधायकों, एक पूर्व मेयर और एक पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस का हाथ थामने वालों में रुद्रपुर से दो बार के विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज से दो बार के विधायक नारायण पाल, घनसाली से बीजेपी विधायक रहे भीम लाल आर्य, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गौयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और भीमताल से चर्चित चेहरा लखन सिंह के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभी नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि आज पार्टी में शामिल हुए इन नेताओं के अनुभव और समर्पण से संगठन और अधिक मजबूत होगा और मिलकर 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प और भी सशक्त होगा।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष करण माहरा, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरुदीप सप्पल, उत्तराखंड सह-प्रभारी मनोज यादव, और सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव व मंगलौर विधायक काजी निजामुद््दीन और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ सहित कांग्रेस के कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button