राजनीति

हार के डर से निकाय चुनाव टाल रही भाजपा सरकार: डा. प्रदीप जोशी

कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में स्वच्छ छवि के नेता को मेयर का उम्मीदवार बनाने की मांग

देहरादून। आगामी नगर निगम और छात्रसंघ चुनाव्रों की लेकर आज केके सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापक रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा सरकार चुनाव को लगातार टालते हुए कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही है। लेकिन, जब भी चुनाव होंगे, देहरादून नगर निगम में जनता पिछले बोर्ड के भ्रष्टाचार का जवाब कांग्रेस को जिता कर देगी।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुण्डीर, प्रदेश प्रवक्ता सदीप चमोली, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भंडारी, छात्रनेता विनीत (बटू) ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का साथ आकर रणनीति बनाना कांग्रेस की जीत का प्रमुख कारण बनेगा।

कर्मचारी नेता अशोक चौधरी, एपी अमोली, अशोक मिश्रा, सर्वेश मनवाल, राम स्वरूप, आरके बघेल ने चुनावों के लिए कर्मचारियों की मांगों के साथ आंदोलन करने की जरूरत पर बल दिया। प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र पंवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाखीराम बिजल्वाण, आनन्द बहुगुणा, पूर्व पार्षद सुनील जयसवाल, टीटू त्यागी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमुना कॉलोनी के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजबपुर के अध्यक्ष विजय गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सत्या पोखरियाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजेश नवानी, सतनाम सिंह ने निर्विवाद और पढ़े-लिखे व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी से मेयर का उम्मीदवार बनाने की मांग की।

बैठक में डीएवी कॉलेज शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. यूएस राणा, ग्रूटा सचिव डॉ. डीके त्यागी, डॉ. एचटी पंत, डॉ. परितोष सिंह, कुलदीप जखमोला, डॉ. सत्यव्रत, डॉ. मनोज जादोन, डॉ. आरके शर्मा, डीएवी शिक्षक संघ के सचिव डॉ. गोपाल क्षेत्री, डॉ. रवि भूषण पाण्डेय, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. एमएम जुवांठा, डॉ. राकेश लाल शाह, डॉ. एमएम जस्सल, डॉ. पीयूष कुमार आदि ने स्वच्छ छवि के लोगों से नगर निगम चुनावों से आगे आने की अपील की, जिससे भ्रष्ट व्यवस्था को समाप्त किया जा सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button