उत्तराखंड

विज्ञान और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा शोधकर्ताओं को Young Scientist Award

यूकाॅस्ट का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, सम्मेलन में 261 शोध पत्र प्रस्तुत

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को विज्ञान धाम में 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन ने वैज्ञानिक आदान-प्रदान, अंतर्विषयी सहयोग, शोध प्रस्तुतियों तथा उभरती प्रौद्योगिकियों और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

सम्मेलन के दूसरे दिन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, नीतिगत विषयों, आपदा सहनशीलता और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विषयों पर कुल आठ विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के प्रमुख विषयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से हिमालयी आपदा सहनशीलता को सुदृढ़ करना, साइबर-भौतिक प्रणालियाँ, STEM एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रक्षा क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता की वर्तमान स्थिति, उभरते रुझान एवं भविष्य की संभावनाएँ, विज्ञान एवं आध्यात्मिकता—वैज्ञानिक अन्वेषण, चेतना और मानव कल्याण के अंतर्संबंधों की पड़ताल, STI नीति 2026 के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अवसरों को सामने लाने में विज्ञान संचार एवं मीडिया की भूमिका, STEM में महिलाएँ—विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में महिलाओं की भूमिका, उत्तराखंड में अनुसंधान एवं विकास (R&D) का परिदृश्य  तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ एवं नैतिकता और हिमालय के सतत विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका, विशेष रूप से उत्तराखंड पर केंद्रित विषय शामिल रहे।

इन विचार-मंथन सत्रों का उद्देश्य नीतिगत संवाद को प्रोत्साहित करना, वैज्ञानिक संस्थानों एवं सरकारी हितधारकों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय विकास, आपदा सहनशीलता, तकनीकी उन्नति और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण तलाशना था।

सम्मेलन के समापन सत्र में उत्तराखंड की पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट ने की। उत्तराखंड के पूर्व डीआईजी अनिल रतूड़ी सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विज्ञान भारती के अध्यक्ष केडी पुरोहित तथा जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (GBPNIHE) अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट भी सत्र में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन ने अनुसंधान, शिक्षा, शासन, उद्योग, मीडिया और नवाचार से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाकर राज्य के वैज्ञानिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी प्रस्तुतियों, विषयगत विचार-विमर्श, संवादात्मक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के माध्यम से सम्मेलन ने वैज्ञानिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया, अंतर्विषयी सहयोग को बढ़ावा दिया तथा वैज्ञानिक ज्ञान को व्यावहारिक समाधानों में परिवर्तित करने की संभावनाओं को रेखांकित किया। सम्मेलन में युवा शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने, विज्ञान और नीति-निर्माण के बीच समन्वय मजबूत करने तथा अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष बल दिया गया। विचार-विमर्श के दौरान उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं विकास संबंधी चुनौतियों के समाधान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका को रेखांकित किया गया। साथ ही, आपदा सहनशीलता, हिमालयी क्षेत्र के सतत विकास, तकनीकी प्रगति तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण को महत्वपूर्ण विषयों के रूप में सामने रखा गया।

सम्मेलन के तकनीकी सत्रों के दौरान कुल 261 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 189 मौखिक प्रस्तुतियाँ तथा 72 पोस्टर प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। समापन सत्र के दौरान तकनीकी सत्रों के विजेताओं को उनके शोध कार्यों एवं प्रस्तुतियों के लिए युवा शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड (Young Scientist Award) प्रदान किया गया।

इन्हें मिला यंग सांइटिस्ट अवार्ड

1- Agriculture Sciences, Botany, Environmental Science and Forestry Oral I Ms Aastha Joshi
G.B. Pant University of Agriculture Technology, Pantnagar

ABDUL WARRISH
Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University, Srinagar
II Dr. Om Prakash Tiwari
HNB Garwhal University, Srinagar Garhwal
Poster I Praveen Gunwant
Soban Singh Jeena University, Almora
II CHANDRAMOHAN SINGH
College of Forestry, Ranichauri, Tehri Garhwal, Uttarakhand
2-BIOTECHNOLOGY, BIOCHEMISTRY & MICROBIOLOGY Oral I Ms SHEETAL ALCHONI
Gobind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar
II Dev Ashish Giri
Yagyavalkya Center for Yagya Research, Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar
Poster I ANSHUL GAIROLA
Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University, BGR Campus
Pauri
II POOJA SINGH
Graphic Era University, Dehradun
3- Chemical Sciences Oral I Pooja Bargali
G.B. Pant University of Agriculture Technology, Pantnagar
II Garima Punetha
Uttarakhand Open University, Haldwani
Poster I AKANSHA KOTIYAL
G.B. Pant University of Agriculture Technology, Pantnagar
II Gaurav Sharma
SGRR University, Dehradun
4- Earth Sciences including Geology, Geo-morphology, Geo-physics, Glaciology, Geography Oral I Mr Ayush Kukreti
National Institute of Hydrology, Roorkee
II Dr. Deepti Semwal
HNB Garhwal University, Srinagar
Poster I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II Mr Mahendra Singh
HNB Garhwal University, Srinagar
5-Engineering Sciences, Material Science and Nano Technology Oral I Vinay Rawat
SGRR University, Dehradun
II Mr Prabhat Pant
DSB Campus, Kumaun University
Poster I Mr Abhishek Raturi
SGRR (PG) College, Dehradun
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
6- Home Science, Health and Nutrition Oral I Surya Tejaswi Desu
Gobind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar
II Monika Negi
DevBhoomi University, Dehradun
Poster I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
7- Mathematics and Statistics/ Mathematical Sciences Oral I Divyanshu Chamoli
HNB Garhwal University, Srinagar
II Ankit Agrawal
SGRR University, Dehradun
Poster I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
8- Computer Sciences including Artificial Intelligence Oral I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
Poster I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
9- Medical / Pharmaceutical Sciences Oral I Sanjay Tamta
SGRR University, Dehradun
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
Poster I Ms Shikha
HNB Garhwal University, Srinagar
II Vikram Chauhan
ICFRE Dehradun
10- Physical Sciences Oral I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II Sushil Chauhan
National Institute of Technology, Srinagar
Poster I Rakesh Chandra Joshi
DSB Campus, Kumaon University
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
11- RURAL SCIENCE, TECHNOLOGY AND SOCIETY Oral I Patil Tejaswini Dhanaji
IIT Roorkee
II Ms Vani Shree
Yagyavalkya Center for Yagya Research, Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar, India
Poster I Pranjali Bhatt
VCSG UUHF, College of Forestry, Ranichauri, Tehri Garhwal
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
12- ZOOLOGY, VETERINARY SCIENCE AND ANIMAL HUSBANDRY Oral I Rishabh Rana
HNB Garhwal University, Srinagar
II Jyoti Bisht
SRT Campus, H.N.B. Garhwal University, Badshahithaul, Tehri Garhwal
Poster I Divya Negi
DAV (PG) College, Dehradun
II ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
13- INNOVATOR OF THE YEAR Mr Shrey Naithani

यूकॉस्ट युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्तकर्ता सूची 
1. डॉ. खष्टी दसिला, सहायक प्राध्यापक, वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी
2. डॉ. अलका पंत, एसोसिएट प्रोफेसर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड
3. सुश्री श्रुति सेमवाल, डीएसटी-इंस्पायर फेलो, एचएनबीजीयू, एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल
4. डॉ. विनिता गौरी, यंग प्रोफेशनल-II, आईसीएआर–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-VPKAS), अल्मोड़ा, उत्तराखंड

विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान (Vigyan Shiksha Prasaar Samman)
1. डॉ. विजेता बिष्ट, जी.जी.एच.एस. स्कूल, कनकपुर, कोटाबाग, नैनीताल

द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 के विजेता:

1. जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान- जनपद नैनीताल, (चिन्मय भरगली एवं सात्विक शर्मा)

2. द्वितीय स्थान- जनपद देहरादून, ( वंशिका एवं आकाश)

3. तृतीय स्थान- जनपद उधम सिंह नगर , (भगत प्रीत कौर एवं अंश वीर सिंह)

4. इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान- जनपद टिहरी गढ़वाल (आदित्य राज और अयान गुप्ता)

5. द्वितीय स्थान- जनपद चमोली (देवेंद्र सिंह एवं प्रिंस भंडारी)

6. तृतीय स्थान_ जनपद उत्तरकाशी, (इशांत कोठारी एवं छवि नौटियाल)

सम्मेलन की मीडिया कवरेज एवं दस्तावेज़ीकरण में निम्नलिखित विद्यार्थियों ने योगदान हेतु सम्मानित किया गया :
1. वर्षा नेगी — दून विश्वविद्यालय
2. रेहाना ज़हरा — दून विश्वविद्यालय
3. शिंजिनी रावत — दून विश्वविद्यालय
4. आशाखा दुखाला — ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय
5. उत्कर्ष यादव — ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय

युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुए आयुष कुकरेती
-पर्वतीय जल स्रोतों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए विकसित किया ‘H-SPIRE’ मॉडल

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन-2026 के समापन सत्र में युवा शोधार्थी आयुष कुकरेती को उनके वैज्ञानिक शोध के लिए प्रतिष्ठित ‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड’ (युवा वैज्ञानिक पुरस्कार) से नवाजा गया। आयुष को यह सम्मान उनके अभिनव शोध कार्य ‘एच-स्पायर’ (H-SPIRE: Himalayan Spring Prioritisation and Integrated Rejuvenation Evaluation) के लिए प्रदान किया गया है। सम्मेलन के समापन समारोह में प्रदेश से जुटे वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में उन्हें यह पुरस्कार सौंपा गया। यह शोध पर्वतीय क्षेत्रों में जल संसाधनों, स्प्रिंगशेड प्रबंधन तथा जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।

शोध के तहत पर्वतीय क्षेत्रों के सूखते जल स्रोतों (धारे-मंगरे) के वैज्ञानिक पुनर्जीवन और जल सुरक्षा के लिए जीआईएस (GIS) आधारित एक विशेष मॉडल तैयार किया गया है। भविष्य में इस वैज्ञानिक मॉडल को एक सहज और ‘यूज़र-फ्रेंडली’ मोबाइल ऐप्लिकेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। इस तकनीक की सहायता से कोई भी आम नागरिक या ग्रामीण अपने क्षेत्र के जल स्रोत के पुनर्भरण हेतु उपयुक्त उपचार विधियों (Treatment Measures) तथा सटीक स्थलों (Site Selection) की पहचान आसानी से कर सकेगा। इससे सरकारी नीतियों एवं पुनर्जीवन योजनाओं को धरातल पर सटीक रूप से लागू करने में बड़ी मदद मिलेगी। हिमालयी क्षेत्रों में जल संकट के समाधान के लिए पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक भू-स्थानिक (Geospatial) तकनीकों का समन्वय आज के समय की सबसे बड़ी मांग है।

आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शकों, राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (NIH), रुड़की के वैज्ञानिक ‘F’ डॉ. सोबन सिंह रावत,  प्रो. डी.एस. मलिक एवं साथी इं. सुमित सैनी को देते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!