उत्तराखंड

उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की पत्रिका में क्षत्रिय नायकों को दिया जाएगा विशेष स्थान

देहरादून। उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति इस वर्ष पत्रिका का प्रकाशन करेगी। 23 अप्रैल 2026 को पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की याद में पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।

रविवार को समिति के अध्यक्ष की दिगम्बर सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पत्रिका प्रकाशन के लिए एक विज्ञापन समिति का भी गठन किया गया, जो पत्रिका के लिए विज्ञापन जुटाएगी। यह भी तय किया गया कि इस बार पत्रिका में क्षत्रिय नायकों को विशेष स्थान दिया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक सक्रिय सदस्य 5-5 नए सदस्य बनाएगा ताकि समिति को और मजबूत किया जा सके। समिति की नियमावली में संशोधन के लिए भी उप समिति बनाने पर सहमति व्यक्त की गयी।

बैठक मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य डा. रमा गुसाईं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, सोहन नेगी, चन्द्रपाल जमवाल, हर्ष सिंह रावत, पूर्व महासचिव किशन भण्डारी, राजपाल रावत, विजय भंडारी, मनवर नेगी, शिव चरण भण्डारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन महासचिव सोहन नेगी द्वारा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button