राजनीति

गोदियाल ने ’’राजभवन घेराव’’ की तैयारियों लिया अपडेट

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 16 फरवरी को प्रस्तावित ’’राजभवन घेराव’’ को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। साथ ही अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों को लेकर 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा राजभवन घेराव किया जाएगा, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं राज्यभर से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव के दौरान राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा जाएगा। इसी की तैयारी के मद्देनजर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से चर्चा की तथा पार्टी के नेताओं के साथ परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों, युवा विरोधी नीतियों, ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों से आम जनता आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े पुलिस की नाक के नीचे महिला का गला काटा जा रहा है। व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारी जा रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्रवान किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश महामत्री राजेन्द्र शाह, अभिनव थापर, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य संजय शर्मा, अमरजीत सिंह, प्रीतम आर्य, प्रशान्त खंडूरी, सुनित सिंह राठौर, मोहन काला, अनिल नेगी आदि अनेक कंाग्रेस नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button