राजकुमार गुरुंग गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून। संसारी माता प्रागंण में रविवार को गोर्खा संघ चन्द्रबनी और मंदिर समिति का चुनाव त्रेमासिक सभा के पश्चात चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा और उनकी कार्यकारिणी देवेंद्र थापा, लक्ष्मण क्षेत्री, मीना पुलामी, रीता गुरुंग द्वारा गोर्खा संघ चन्द्रबनी के सभी सदस्यों के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी, जिसमे अध्यक्ष सुरेन्द्र राई की जगह उपाध्यक्ष रहे राजकुमार गुरुंग को सर्वसम्मती से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया गया।
मंदिर समिति की उपाध्यक्ष सरिता थापा की जगह कुसुम राना को उपाध्यक्ष मंदिर समिति चुना गया। गोर्खा संघ पदाधिकारी मे
उपाध्यक्ष पद पर विष्णु प्रसाद गुरुंग चुने गए। सचिव महेश प्रधान व सहसचिव अनिल थापा को चुना गया। कोषाध्यक्ष सुशील राना लगातार दूसरी बार चुने गए। राजेश मल्ल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सनम राना को ऑडिटर चुना गया। मेघा आले सांस्कृतिक मंत्री बनाई गयी।

गोर्खा संघ कार्यकारिणी
सेक्टर 1
1. पदम थापा
2. रोबिन थापा
सेक्टर 2
1. प्रेम बहादुर गुरुंग
2. रजन राई
सेक्टर 3
1. बुदेश राई
2. देवेंद्र शाही
सेक्टर 4
1. राम कुमार थापा
2. कमल बस्नेत
मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
सचिव विनीता गुरुंग
सहसचिव पूजा क्षेत्री
कोषाध्यक्ष संगीता राई
कार्यकारिणी – भारती बस्नेत, सविता राना, कल्पना थापा
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा, आर.एस. थापा, महाप्रबंधक मेघ बहादुर थापा, कर्नल पी बी थापा, कर्नल पी एस थापा, प्रेम फुल्ला थापा, कृष्णा बहादुर थापा, इंद्र बहादुर थापा, विनीता थापा, कमलेश राना नंदलाल क्षेत्री आदि मौजूद रहे।



