उत्तराखंडकर्मचारी संगठन

उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव

अमरीश कुमार अध्यक्ष और रविंद्र चौहान प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित

हरिद्वार। उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन  30 व 31 अगस्त  को हरिद्वार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संपूर्ण उत्तराखंड की आईटीआई से संघ के सदस्यों ने प्रतिभा किया l

अधिवेशन का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवीन भोज द्वारा सदस्यों के सम्मुख कोष का लेखा–जोखा रखा गया। इसके पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकारणी को भंग कर चुनाव अधिकारियों को नए कार्यकारी गठन हेतु आमंत्रित किया।  चुनाव अधिकारी द्वारा सहायक चुनाव अधिकारीयों के सहयोग से मतदाताओं को मत के प्रयोग के पश्चात मतदान समाप्ति की घोषणा की गयी।  तत्पश्चात मतगणना कर परिणाम की घोषणा की गयी।  प्रांतीय कार्यकारिणी हेतु प्रत्याशियों के रूप में कुल पांच पदों पर मतदान हुआ, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय महामंत्री, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के पद सामिल थे।  उपरोक्त पदों हेतु 11:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्ति की घोषणा के पश्चात चुनाव अधिकारियों द्वारा मतगणना प्रारंभ की गई और अंत में निर्वाचित प्राधिकारियों की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में प्रांतीय अध्यक्ष पद पर अमरीश कुमार चौहान को विजय प्राप्त हु,ई जिन्होंने आर.पी. जोशी को  40 मतों से हराया।  प्रांतीय महामंत्री पद पर रविंद्र सिंह चौहान को विजय प्राप्त हुई, जिन्होंने अपने प्रतिद्वन्धी प कैलाश पलाडिय को 300 मतों से हराया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर श्री शैलेंद्र सिंह कंबोज को सफलता प्राप्त हुई जिन्होंने चंद्रेश कांडपाल को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दीपेंद्र सिंह रावत को विजय प्राप्त हुई है। अध्यक्ष कुमाऊँ मंडल के पद पर  क्रांति रौतेला को विजय प्राप्त हुई l इन पदों पर मोहम्मद कामिल चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा की गई l

अंत में प्रांतीय अध्यक्ष अमरीश चौहान एवं प्रांतीय महामंत्री रविन्द्र चौहान ने शान्ति पूर्ण अधिवेशन संपन्न करने में सहयोग हेतु सभी  सदस्यों / उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट किया l

निर्वाचित कार्यकारणी

  • अमरीश कुमार चौहान प्रांतीय अध्यक्ष
  • रविन्द्र सिंह चौहान  प्रांतीय महामंत्री
  • शैलेन्द्र सिंह कांबोज प्रांतीय कोषाध्यक्ष।
  •  दीपेंद्र सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष।
  • क्रांति कुमार रौतेला कुमाऊं मंडल अध्यक्ष।

निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

  • अनिल कुमार सैनी को प्रांतीय संगठन मंत्री।
  • विवेक पंत प्रांतीय संप्रेक्षक मंत्री।
  • जयप्रकाश प्रांतीय संयुक्त मंत्री।
  • राकेश भूषण गढ़वाल मंडल अध्यक्ष
  •  मनोज कुमार  गढ़वाल मंडल सचिव
  • पुष्कर सिंह मेहरा कुमाऊं मंडल सचिव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!