उत्तराखंड
विकासनगर में होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला पुरोला के फौजी का शव
सिक्किम में था तैनात, एक महीन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर जा रहा था
![](https://rajkajlive.com/wp-content/uploads/2024/03/dead-body.jpg)
विकासनगर। आज को शिखर होटल विकासनगर के कर्मचारी द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई की एक युवक जो रूम नंबर 4 में ठहरा हुआ है, दरवाजा नहीं खोल रहा है।
सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे दरवाजे को धक्का देकर खुलवाया गया। कमरे में एक व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ था।
युवक की पहचान मनीष पुत्र नैन सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चपटड़ी, थाना पुरोला, उत्तरकाशी के रूप में हुआ। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि युवक फौज में तैनात था। वर्तमान में सिक्किम में तैनात था। एक महीना पहले वह छुट्टी पर आया था। छुट्टी से वापस अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था।
पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।