नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2021 के फाइनल नजीतों का ऐलान कर दिया गया है। इस रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। जामिया मिल्लिया की श्रुति शर्मा ने पहला मकाम हासिल किया है। श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। पिथौरागढ़ की डॉ दीक्षा जोशी ने IAS 2021 एग्जाम में 19वीं रैंक हासिल की है। पिथौरागढ़ की डॉ दीक्षा जोशी ने IAS 2021 एग्जाम में 19वीं रैंक हासिल की है। दीक्षा के पिता सुरेश जोशी भाजपा के प्रवक्ता है यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।
परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।