Home यूथ Breaking News: उत्तराखण्ड एनआईओएस, डीएलएड, टीईटी शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी...

Breaking News: उत्तराखण्ड एनआईओएस, डीएलएड, टीईटी शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड एनआईओएस., डीएलएड, टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। महासंघ के अध्यक्ष नन्दन सिंह बोहरा के नेतृत्व में आये प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय को लागू करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी समस्याएं सुनी तथा आश्वासन दिया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं को परेशानी न हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समस्याओं का सरलीकरण के साथ उचित समाधान करने का है। युवा बेरोजगारों को अनावश्यक न्यायालयों की शरण में न जाना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

महासंघ के अध्यक्ष नन्दन सिंह बोहरा एवं अपराजिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान के लिये दिये गये आश्वासन के लिये हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई वार्ता के लिये भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर राम चन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, नवीन चन्द्र, मोहित कुमार, योगेश महंत, योगेश बोहरा, पवन कुमार, संगीता एवं हिमांशु कुमार ओली उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!