बनबसा। चम्पावत जिले के बनबसा थाने में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी की एक कैंटर वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी की मौत पर दुःखद व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।