Home उत्तराखंड Breaking News: स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण: आयोग ने मुख्यमंत्री को...

Breaking News: स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण: आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोग का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। प्रतिवेदन की संस्तुति जनपद हरिद्वार के परिपेक्ष्य में अंतरिम संस्तुति है, जो अंतिम प्रतिवेदन के अधीन होगी।
आयोग के अंतरिम प्रतिवेदन में जनपद हरिद्वार में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित कुल 171 (54.13 प्रतिशत) प्रधान पदों के सापेक्ष कुल 69 (22.03 प्रतिशत) पदों की संस्तुति की है। जबकि, कुल 3 (54.13 प्रतिशत) प्रमुख पदों के सापेक्ष 1 (16.66 प्रतिशत) पद की संस्तुति की है। ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया राज्य के अन्य 12 जनपदों में पूर्ण न होने के कारण जनपद हरिद्वार में अध्यक्ष जिला पंचायत पद के आरक्षण के सम्बन्ध में आयोग द्वारा कोई संस्तुति नहीं की गई है।
जनपद हरिद्वार में अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 362 ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड) आरक्षित किये गये हैं। कतिपय ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 50 प्रतिशत की सीमा से अधिक होने के कारण एकल समर्पित आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 281 सदस्य (वार्ड) आरक्षित किये जाने की संस्तुति की है, जो कि 14 प्रतिशत से अधिक नहीं है तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का समग्र आरक्षण अधिकतम 50 प्रतिशत की सीमा के अन्तर्गत है।
जनपद हरिद्वार में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित कुल 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य (वार्ड) के सापेक्ष एकल समर्पित आयोग द्वारा कुल 27 सदस्य(वार्ड) आरक्षित किये जाने की संस्तुति की है, जो कि 14 प्रतिशत से अधिक नहीं है।
जनपद हरिद्वार में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित कुल 6 जिला पंचायत सदस्य (वार्ड) के सापेक्ष एकल समर्पित आयोग द्वारा कुल 6 सदस्य ( वार्ड) आरक्षित किये जाने की संस्तुति की है, जो कि 14 प्रतिशत से अधिक नहीं है।
इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज, सचिव पंचायतीराज नितेश झा, निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी, अपर सचिव ओंकार सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

RBI ने दो हजार रुपए के नोट बदलने की समय सीमा बढ़ाई

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रूपये के नोट बदलने की समय सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बैंको से प्राप्‍त आंकडों के...

स्वास्थ्य मंत्री की नागरिकों से अपील- नियमित रूप से करें रक्तदान 

- रक्त का नहीं कोई विकल्प :- डॉ धन सिंह रावत देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज में राज्य रक्त...

मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपनाः धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम...

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे लाखों सरकारी कर्मचारी

नई दिल्ली। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों सरकारी कर्मचारी एकत्रित हुए। नेशनल मूवमेंट फॉर...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!