Home उत्तराखंड एनडीआरएफ ने नंदनवन-गोमुख ट्रैक में फंसे दो ट्रैकर्स की बचायी जान

एनडीआरएफ ने नंदनवन-गोमुख ट्रैक में फंसे दो ट्रैकर्स की बचायी जान

देहरादून। एनडीआरएफ के प्रथम पर्वतारोहण अभियान दल ने दो ट्रैकर्स की जान बचाकर उन्हें नया जीवनदान दिया है। यह अभियान दल माउंट भागीरथी-2 पर सफलतापूर्वक अपना परचम लहरा चुका है। इस अभियान दल ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नंदनवन-गोमुख में अकेले फंसे 2 ट्रैकर्स को खोजकर उनकी जान की सुरक्षा की।

अभियान दल के प्रमुख डीआईजी एनडीआरएफ गंभीर सिंह चौहान ने बताया कि ये दोनों ट्रैकर्स काफी बीमार भी थे। काफी खराब मौसम, भारी बर्फबारी और काफी जोखिम भरे गोमुख ग्लेशियर में लगभग 6 घंटे के आरोहण के दौरान एक महिला और एक पुरुष ट्रैकर को सुरक्षित भोजबासा कैंप में पहुंचाकर चिकित्सा उपचार देकर उनकी जान बचाई।
उन्होंने बताया कि ये दोनों ट्रैकर उनकी टीम को काफी नाजुक हालात में नंदनवन में मिले। जब ये ट्रैकर्स उन्हें मिले, उनकी हालात काफी खराब थी। वे चलने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन एनडीआरएफ टीम के निरीक्षक निखलेश नेगी, हवलदार एम कार्तिक, सिपाही सूरज धोनी ने 5-6 घंटे के कठिन और जोखिम भरे आपरेशन, राकफाल आइसवाल वाले गोमुख ग्लेशियर को पार कराया। रात 11 बजे भोजबासा कैंप दोनो ट्रैकर को पहुंचाकर उनके जीवन की सुरक्षा की। दोनों ट्रैकर्स ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। महिला ट्रैकर कर्नाटक और पुरुष ट्रैकर हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे।
महिला ट्रैकर शायमा ने बताया कि वह आटी सेक्टर में कार्यरत है और वह ट्रैकिंग के लिए आई थी। खराब मौसम के कारण वह बीमार हो गए। जिसके कारण वे गोमुख ग्लेशियर में फंस गए। यदि एनडीआरएफ की टीम हमें नहीं बचाती तो हमारी जिंदगी बचनी मुश्किल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

RBI ने दो हजार रुपए के नोट बदलने की समय सीमा बढ़ाई

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रूपये के नोट बदलने की समय सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बैंको से प्राप्‍त आंकडों के...

स्वास्थ्य मंत्री की नागरिकों से अपील- नियमित रूप से करें रक्तदान 

- रक्त का नहीं कोई विकल्प :- डॉ धन सिंह रावत देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज में राज्य रक्त...

मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपनाः धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम...

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे लाखों सरकारी कर्मचारी

नई दिल्ली। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों सरकारी कर्मचारी एकत्रित हुए। नेशनल मूवमेंट फॉर...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!