जोशीमठ। जोशीमठ में आज सुबह से हो रही बर्फबारी के चलते प्रशासन ने होटल माउंट व्यू और मलारी इन के ध्वस्तीकरण का काम रोक दिया है।
उल्लेखनीय है कि भू-धंसाव के कारण इन दोनों होटलों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थी। प्रशासन ने इन्हें असुरक्षित घोषित करने के साथ-साथ आसपास के अन्य भवनों के लिए खतरा बताते हुए इन्हें ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। पिछले कुछ दिनों से इन दोनों होटलों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा था। लेकिन, आज सुबह से ही जोशीमठ में हो रही बर्फबारी के चलते प्रशासन ने ध्वस्तीकरण का काम फिलहाल रोक दिया है।
Breaking News: जोशीमठ में भारी बर्फबारी, प्रशासन ने होटल माउंट व्यू और मलारी इन के ध्वस्तीकरण का काम रोका
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -