देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। सूत्रों के मताबित सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया।
सिंह 2015 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव बने थे। उन्होंने राकेश शर्मा की जगह थी। केंद्र में भी उन्होंने लंबे समय तक कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के समय भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थी। बाद में वह उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त बने।
उम्मीद जताई जा रही है कि सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की टीम में विशेष जिम्मेदारी मिलेगी। बतौर मुख्य सूचना आयुक्त उनका कार्यकाल नंवबर 2021 में समाप्त हो रहा है।
ब्रेकिंग न्यूजः उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघन सिंह का त्याग पत्र
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -