Home पर्यटन देहरादून से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए हैली सेवा शुरु

देहरादून से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए हैली सेवा शुरु

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में एयर कनेक्टिविटी को और विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने पवन हंस को इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन करने एवं सीटों की संख्या बढ़ाने को कहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सचिव  दिलीप जावलकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा  सी रविशंकर, पवन हंस के महाप्रबंधक संजय कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!