Home खेल भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज, अगले साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी...

भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज, अगले साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

– खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया अभिनंदन, कहा- बाबा केदार की है कृपा

गोवा। गोवा में समाप्त हुए राष्ट्रीय खेल के पश्चात आज उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) का अधिकृत ध्वज को ग्रहण किया।आईओए के अधिकृत अधिकारियों ने यह ध्वज खेल मंत्री को सौंपा।बता दे कि यह ध्वज गोवा में चल रहे 37 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर आज नौ नवंबर को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या के सिपुर्द किया गया है,दरसअल जो भी राज्य राष्ट्रीय खेल का आयोजन करता है तो वह राज्य अगले साल आयोजित करने वाले राज्य को ध्वज सौंपता है।

वहीं इससे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी।उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्य बनेगा और यहां की जनभावनाओं के अनुरूप काम भी करेगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि यह बेहद ही खुशी की बात है कि जब हम अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहे है उसी दिन हमे यह सम्मान प्राप्त करने का सुअवसर मिला है।कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य में होने जा रहे है ।जिसके लिए हम पूरी तरह से तैयार है।कहा कि अपने गोवा भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां की अवस्थापना व्यवस्थाओं को देखा। खेल मंत्री ने राज्य को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिलने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य के यह उपलब्धि सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से ही मिल पाई है।

साथ ही कहा कि हमारे राज्य को 38 वे राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी मिलना सुखद है।हम इसे भव्य तरह से आयोजित करेंगे।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम देवभूमि को खेल भूमि बनाये जिसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।आज खेल और खिलाड़ियो के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है जिनके माध्यम से हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!