Home खेल मुख्यमंत्री-XI ने भाजयुमो-XI को 4 रनों से हराया, धामी ने नाबाद 14...

मुख्यमंत्री-XI ने भाजयुमो-XI को 4 रनों से हराया, धामी ने नाबाद 14 रन बनाए

देहरादून। मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री- XI एवं भाजयुमो – XI के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री XI ने यह मैच 04 रन से जीता। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री XI की टीम ने 7 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 02 विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व के भाजयुमो – XI निर्धारित 7 ओवर में 01 विकेट खोकर 45 रन बना पायी।


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है, उसी तरह सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रणजी एवं भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, विधायक  खजानदास,  सहदेव सिंह पुण्डीर,  देशराज कर्णवाल, भजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता में सौम्या अव्वल

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 से 31 मार्च तक सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक सप्ताह में...

अब बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में VIP दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को खर्च करने होंगे इतने रुपए

देहरादून। श्री बदरीनाथ - केदारनाथ समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में आगामी वित्त वर्ष 2023 - 24 के लिए 76,25,76,618 करोड़ का बजट प्रस्तावित...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ईएनटी सर्जन ने पांच साल के बच्चे की श्वास नली से निकाली सीटी

ईएनटी सर्जन ने दी हिदायत - बच्चों को प्लास्टिक के खिलौने, नुकीली चीजों की पहुंच से रखें दूर देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के...

उत्तरकाशी, चमोली और हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर लीडर भाजपा में शामिल

देहरादून। आज बड़ी संख्या में उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून व हरिद्वार जनपद से कांग्रेस समेत विभिन्न दलों से जुड़े ओबीसी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों व...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!