Home राजनीति कांग्रेस ने राजधानी दून में निकाली ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’

कांग्रेस ने राजधानी दून में निकाली ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में यात्रा का आयोजन किया। ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क-घण्टाघर-दर्शन लाल चैक-डिस्पेंसरी रोड़-पल्टन बाजार-अम्बेडकर पार्क होते हुए वापस कांग्रेस भवन में समाप्त हुई।
आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के मुख्य पडावों पर प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पण्डित जवाहर लाल नेहरू, हेमवती नन्दन बहुगुणा, इन्द्रमणि बडोनी, राजीव गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा से पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने देशभक्ति के गीत गाये। राकेश चैहान ने गांधी जी की पोषाक पहनकर यात्रा की शोभा बढाई।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के उदयपुर में आयोजित नव संकल्प घोषणा के अनुरूप भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में 9 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेशभर में आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्राओं’’ का आयोजन किया गया है। इसी कडी में आज सायं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित यात्राओं में प्रतिभाग किया।
जोशी ने यह भी बताया कि कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रातः 9 बजे प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरान्त प्रातः 10 बजे से राजधानी देहरादून में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ का आयोजन किया जायेगा तथा सायं 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इस 7 दिवसीय आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ का भव्य समारोह के रूप में समापन होगा।
‘‘आजादी की गौरव यात्रा- भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मनीष खण्डूरी, पूर्व विधायक राजकुमार, मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, सुजाता पाॅल, राजनैतिक, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पी.के अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, गोदावरी थापली, सूरत सिंह नेगी, वसी जैदी, मानवेन्द्र सिंह, सेवादल की महिला अध्यक्ष हेमा पुरोहित, संदीप चमोली, अश्विनी बहुगुणा, गौरव चैधरी, लक्ष्मी अग्रवाल, नजमा खान, नीनू सहगल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट गैरसैण, शिवा वर्मा, सावित्री थापा, मधु थापा, रितेश क्षेत्री, श्याम सिंह चैहान, नीरज त्यागी, चन्द्र कला नेगी, पुष्पा पंवार, राॅबिन त्यागी, नवनीत सती, शैलेन्द्र करगेती, यशपाल चैहान, शीशपाल बिष्ट, विशाल मौर्य, विपुल नौटियाल, विनीत प्रसाद भट्ट, सुशील राठी, विकास नेगी, मीना रावत, मनमोहन शर्मा, गुल मोहम्मद, मंजू, विरेन्द्र पंवार, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, एम गोयल, सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

RBI ने दो हजार रुपए के नोट बदलने की समय सीमा बढ़ाई

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रूपये के नोट बदलने की समय सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बैंको से प्राप्‍त आंकडों के...

स्वास्थ्य मंत्री की नागरिकों से अपील- नियमित रूप से करें रक्तदान 

- रक्त का नहीं कोई विकल्प :- डॉ धन सिंह रावत देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज में राज्य रक्त...

मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपनाः धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम...

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे लाखों सरकारी कर्मचारी

नई दिल्ली। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों सरकारी कर्मचारी एकत्रित हुए। नेशनल मूवमेंट फॉर...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!