गंगटोक। सेना का एक ट्रक सिक्किम में गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल काफी दुर्गम क्षेत्र में है। सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने खराब मौसम में रेस्क्यू चलाकर मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। तीन घायलों को गंगटोक स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार हादसा बुधवार को न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुआ। यह मार्ग पूर्वी सिक्किम में गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है। चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते यह हादसा हुआ। वाहन 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक एवं दो अन्य जवानों की मौत मौके पर ही हो गई।
दर्दनाकः सेना का ट्रक खाई में गिरा, उत्तराखंड के तीन जवान शहीद
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -