गाजियाबाद। हिंदी के प्रसिद्ध कवि और साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित मंगलेश डबराल कोरोना से जूझ रहे हैं। चार दिन पहले उन्हें गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर 4 में स्थित ली क्रेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
उनकी पुत्री अल्मा डबराल अकेले ही उनकी देखभाल कर रही हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इलाज में भी दिक्कतें आ रही है। कोरोना से संक्रमित मंगलेश डबराल के लिए आर्थिक सहायता का संदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस संदेश में आर्थिक सहायता की अपील करते हुए उनकी बेटी अल्मा डबराल के बैंक एकाउंट की डिटेल दी गई है।
मूलतः टिहरी गढ़वाल के काफलपनी के मंगलेश डबराल की पहाड़ पर लालटेन कविता संग्रह बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा घर का रास्ता, हम जो देखते हैं, आवाज भी एक जगह है,, कविता संग्रह भी चर्चित रहे हैं।
72 वर्षीय मंगलेश डबराल जनसत्ता अखबार में साहित्य संपादक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके कविता संग्रहों के अंग्रेजी, रूसी, जर्मनी आदि भाषाओं में भी अनुवाद हो चुका है। मंगलेश डबराल ने देहरादून में शिक्षा ग्रहण की।
Name – Alma Dabral
SB A/C No- – 398501501831
IFSC – ICIC0003985
Bank name – ICICI Bank