Home देश-विदेश उत्तराखण्डी लोकगीतों पर झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग...

उत्तराखण्डी लोकगीतों पर झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम 

– मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों से आह्वान, साल में एक बार अपने प्रदेश अवश्य आएं

लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर प्रवासी भारतीय एवं लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधानों में नज़र आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।” उन्होंने कहा लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी भारी संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी उत्तराखण्डियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है । उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आएँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत समेत बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के निवासी एवं प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!