देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के अन्तर्गत आने वाले देशभर के कर्मचारियों ने सांसदों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर ट्विटर पर *#MonsoonSession_Restore_OPS हैश टेग से आज सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक डिजिटल आंदोलन चलाया। इस डिजिटल आंदोलन में उत्तराखंड के पुरानी पेंशन से वंचित, नेशनल पेंशन स्कीम के दायरे में आने वाले कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः बहाली की मांग करते आ रहे हैं। कर्मचारी, पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन के माध्यम से सरकार और केंद्र सरकार को मांग पत्र दे चुके हैं, लेकिन सरकारों के स्तर से इस पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। करबी 60 लाख एनपीएस आच्छादित कर्मचारी अब तक अपनी कमाई का करोड़ों रुपए एनपीएस में लगा चुके हैं, किन्तु रिटायरमेंट पर कर्मचारियों के 1200 पेंशन सौ मिल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कमाई के रुपए शेयर बाजार में डूब चुके हैं।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सदस्य गुरुदेव रावत, माधव नौटियाल, मुरली मनोहर भट्ट , बलवन्त असवाल, बसुदेव रावत, राजेश नौटियाल,नरेंद्र चैहान, रवीन्द्र चौहान, कुशलानंद नौटियाल,शिव कंचन बर्त्वाल, विनोद राणा, मंगलेश्वर नौटियाल, राधेश्याम डिमरी आदि ने डिजिटल आंदोलन में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों का आभार जताया है।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को देशभर के कर्मचारियों ने चलाया डिजिटल आंदोलन
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -