Home देश-विदेश पौधा खाते ही शरीर में पहुंचेगी कोरोना की वैक्सीन

पौधा खाते ही शरीर में पहुंचेगी कोरोना की वैक्सीन

  • अमेरिकी वैज्ञानिक विकसित कर रहे हैं ऐसा प्लांट

कैलिफोर्निया। अमेरिका के वैज्ञानिक ऐसा पौधा विकसित कर रहे हैं जिसे खाने के बाद इंसान में वैक्सीन पहुंच जाएगी। यानि लोगों को पौधा खिलाकर कोविड की वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन वाले पौधे को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया रिवरसाइड के शोधकर्ता विकसित कर रहे हैं। पौधे की मदद से कोरोना की mRNA वैक्सीन को इंसान में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
फाइजर और मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन को तैयार करने में mRNA तकनीक का इस्तेमाल किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि, हम उसी तकनीक से वैक्सीन तैयार करके पौधे के जरिए इंसानों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। पौधे आसानी से पच जाते हैं जबकि सिरिंज से वैक्सीन लेने के बाद साइड इफेक्ट का खतरा बना रहता है। पौधों के रूप में दी जाने वाली वैक्सीन का रख-रखाव और लाना-ले जाना आसान होगा। कम तापमान पर पौधों को रखने पर इसमें मौजूद वैक्सीन के खराब होने का खतरा भी नहीं होगा।
यदि प्रयोग सफल रहता है तो वैक्सीन वाला पौधा दुनिया के लिए वरदान साबित होगा। जहां कोविड की वर्तमान वैक्सीन के मुकाबले इन पौधों का स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन आसान होगा और वहीं खर्चा भी कम आएगा।
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि, पौधे के जरिए वैक्सीन पहुंचना हमारा लक्ष्य है, इसके लिए हम अपने बगीचे में पालक और लेट्टुस उगा रहे हैं। किसान भी इसे पूरे खेत में उगा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!