नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास से मिलकर उनका कुशलक्षेम जानी।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि चंदनराम के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। आशा है कि वे जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा के साथ उत्तराखंड की विकास यात्रा में पुनः शामिल होंगे।