Home फीचर पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए...

पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त, धनतेरस पर रहेगा तीन गुना फायदा देने वाला योग

आज मंगल पुष्य नक्षत्र से खरीदारी और निवेश के लिए शुभ समय शुरू हो गया है। 18 अक्टूबर (पुष्य नक्षत्र) से 24 अक्टूबर (दिवाली) तक ऐसे मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। वहीं इस साल फिर धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस योग में किए गए कामों से तीन गुना फायदा मिलता है।

आज पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी ज्यादा फायदेमंद होगी, क्योंकि इस शुभ नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। साथ ही वर्धमान और सिद्ध नाम के दो शुभ योग बनने से दिन और भी खास हो गया है। इन ग्रह-योगों में किए गए निवेश और खरीदारी कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाली होती है।

धनतेरस पर तीन गुना फायदा
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि 22 अक्टूबर को धनतेरस पर तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिुपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिल सकता है। त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए इस दिन बिजनेस और शुभ कामों की शुरुआत करनी चाहिए। जो लोग 23 को खरीदी करना चाहते हैं उनके लिए अगले दिन सर्वार्थसिद्धि योग में खरीदारी करना भी शुभ फलदायी रहेगा।

किस तारीख को क्या खरीदें…
18 अक्टूबर: 
मंगलवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से मंगल पुष्य योग बन रहा है। पूरे दिन शुभ संयोग होने से इस दिन हर तरह की खरीदारी और निवेश किया जा सकता है।

19 अक्टूबर: इस दिन शुभ योग होने के साथ ही बुधवार और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। औषधियां, मिठाइयां, मोती, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।

20 अक्टूबर: गुरुवार और दशमी तिथि का संयोग इस दिन बनेगा। साथ ही शुक्ल, शुभ और अमृत नाम के योग बन रहे हैं। विजया तिथि होने से इस दिन किए निवेश, खरीदारी और हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदी का विशेष शुभ योग बन रहा है।

21 अक्टूबर: शुक्ल योग के साथ ही शुक्रवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदी का विशेष शुभ योग बन रहा है। औजार, मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

22 नवंबर: इस दिन त्रिपुष्कर और ब्रह्म नाम के शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। शुक्र का नक्षत्र होने से इस मुहूर्त में हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।

23 नवंबर: इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर रहेगा। साथ ही अमृत चंद्रमा और बृहस्पति आमने-सामने होंगे। इन शुभ ग्रह योग की वजह से दिनभर निवेश, खरीदारी और नई शुरुआत की जा सकती है। हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।

24 नवंबर: इस दिन दोपहर 2.30 तक हस्त और इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा और बुध दोनों ही चित्रा नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से घर की सजावट और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!