उत्तरकाशी। गोरशाली- जखोल मोटर मार्ग पर एक टैम्पो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। टैम्पो में ड्राइवर सहित 5 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों को 108 के माध्यम से CHC भटवाड़ी में लाया जा चुका कि, जहां पर उनका इलाज प्रारंभ है।
मृतक का नाम– सुजल पुत्र सोहन, उम्र 14 वर्ष, गोरशाली।
घायलों का विवरण-
1- अमन पुत्र किशन, उम्र 17 वर्ष, ग्राम गोरशाली, भटवाड़ी।
2- लक्की पुत्र किशोरी, उम्र 07 वर्ष, ग्राम गोरशाली, भटवाड़ी।
3- अरमान पुत्र सोहन, उम्र 13 वर्ष, ग्राम उपरोक्त।
4- धर्मेन्द्र पुत्र नागूलाल, उम्र 30 वर्ष, ग्राम उपरोक्त।