देहरादून। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपित आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। राम विलास यादव उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात थे।
विजिलेंस डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया कि आईएएस अधिकारी राम विलास यादव कल दोपहर पौने एक बजे हरिद्वार बाईपास स्थित विजिलेंस के दफ्तर में बयान दर्ज कराने पहुंचे। एसपी रेनू लोहानी और विवेचक डीएसपी अनुषा बडोला ने उनसे पूछताछ की। पारिवारिक सदस्यों के नाम अर्जित सम्पत्तियों के बारे में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर यादव द्वारा संतोषजनक नहीं दिये गये। आरोपी अधिकारी अपने, दिलकश विहार रानीकोठी लखनऊ स्थित आवास, गुडम्बा में स्थित संचालित जनता विद्यालय, नोएडा में क्रय किये गये भूमि की रजिस्ट्री, गाजीपुर जिले में 10 बीघा जमीन, एफ0डी0 ध्खातों में जमा धनराशि, पारिवारिक सदस्यों के बैक खातों में जमा धनराशि एवं पारिवारिक खर्चो के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही कोई अभिलेख प्रस्तुत कर पाये।
लंबी पूछताछ के बार रात करीब सवा दो बजे विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उनकी पुत्री के मोबाइल पर दी गई। आरोपी अधिकारी रामविलास यादव को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
Breaking News: निलंबित आईएएस अधिकारी राम विलास यादव गिरफ्तार
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -