रुद्रपुर। ई राशन कार्ड बनाने का ठेका देने के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रुप में 38 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज़ कर दिए हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
11 जून 2022 को अक्षय बाबा मैसर्स जीविका इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर ई0डब्ल्यू0एस 572 दशमेश रोड आवास विकास रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर ने तहरीर देकर बताया कि ज्ञान प्रकाश निवासी प्लॉट नंबर 15/ 16 गोल मार्केट महानगर लखनऊ उत्तर प्रदेश व उनके साथ अन्य साथियों द्वारा वादी के साथ जालसाजी कर टेक महिन्द्रा कम्पनी के साथ हुआ कूटरचित करारनामा दिखाकर वादी से ई राशन कार्ड बनाने का ठेका देने के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रुप में 38 लाख रुपए धोखाधड़ी से हड़प लिए। तहरीर के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप ने मुकदमा FIR NO 215/2022 धारा 420/467/468/471/504/506 IPC का अभियोग पंजीकृत किया।
आज अभियुक्त ज्ञान प्रकाश के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने पर लोकेशन लखनऊ की आई, जिस पर अभियुक्त ज्ञान प्रकाश पुत्र सतीश कुमार सिंह निवासी बांसगांव थाना खजनी जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल पता 02/254 विनम्र खंड गोमती नगर लखनऊ में दबिश देकर अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा 02/254 विनम्र खंड गोमती नगर लखनऊ से आज प्रातः गिरफ्तार किया था।। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा अर्जित किय गये 38 लाख रुपये अपने सहयोगी इमरान के खाते में ट्रांसफर करना बताया गया है। खाते के लेन देन की जांच की जा रही है अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. ज्ञान प्रकाश पुत्र सतीश कुमार सिंह निवासी श्वासगांव थाना खजनी जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल पता 02/254 विनम्र खंड गोमती नगर लखनऊ
आपराधिक इतिहास
1.FIR NO-38/2022 U/S 420/504/506 IPC थाना मुखानी जनपद नैनीताल
2.FIR NO-215/2022 U/S 420/467/471/468/504/506 IPC थाना ट्राजिट कैम्प