बड़कोट। स्थानीय प्रशासन ने बड़कोट तहसील के चोपड़ा और कसलाना में 0.60 और देवल गांव में 0.50 हैक्टेयर भूमि पर अवैध पोस्त की खेती नष्ट की।
बड़कोट क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी द्वारा जांच व नियमानुसार कार्यवाही हेतु 6 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों द्वारा तहसील बड़कोट के सम्बन्धित ग्रामों में जांच की गयी। टीम द्वारा ग्राम चोपड़ा व कसलाना में 0.60 हैक्टेयर भूमि पर अवैध पोस्त एवं ग्राम देवल में 0.500 हैक्टेयर भूमि पर अवैध पोस्त की खेती मौके पर ही नष्ट की गयी। अन्य जांच ग्राम में अफीम की अवैध खेती नहीं पायी गयी।
बड़कोट में अफीम की खेती नष्ट की
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -