उत्तरकाशी। आज रात्रि करीब पौने तीन बजे बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चार लोग सवार थे। दो लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि, दो लोग गम्भीर घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया।
आज रात लगभग 02.45 बजे बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक अशोका वाहन संख्या UK10CA-1137, जो पंजियाला गांव शादी में गए थे, वापस बौन आ रहे थे, बीटेक कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर सड़क़ से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन में 4 लोग सवार थे। जिसमें 2 लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि, 2 लोग गम्भीर घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया हैं।
मृतकों का विवरण
1- अरविंद रावत पुत्र ज्ञानेंद्र रावत, उम्र 30 वर्ष, ग्राम बौन, उत्तरकाशी।
2-राजवीर बिष्ट पुत्र जयवीर बिष्ट, उम्र 31 वर्ष, ग्राम बोन, उत्तरकाशी।
घायलों का विवरण
1-राजाराम बिष्ट पुत्र स्व0 दलवीर बिष्ट, उम्र 25 वर्ष, ग्राम बोन, उत्तरकाशी।
2-जितेंद्र सिंह पुत्र जयेन्द्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, ग्राम बोन, उत्तरकाशी।