ऋषिकेश। आज तड़के लगभग 2 से 3 बजे के बीच जंगलात बैरियर से 100 मीटर आगे देहरादून की ओर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो देखा कि आई-20 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिनमें 4 व्यक्ति सवार थे एवं चारों गंभीर रूप से घायल थे। चारों को गाड़ी से निकालकर 108 की सहायता से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उनको एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्तियों की पहचान आशीष शर्मा निवासी रानीपोखरी, अविरल रतूड़ी निवासी चंबा, आशु रतकली तथा राहुल भट्ट निवासी चम्बा के रूप में हुई। उपरोक्त समस्त घायलों के परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि i20 गाड़ी के चालक द्वारा वाहन को अत्यधिक तीव्र गति से चलाया जा रहा था तथा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इलाज के दौरान घायल राहुल भट्ट की मृत्यु हो गयी। शेष अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
विवरण मृतक :-
राहुल भट्ट, पुत्र हर्षदेव भट्ट, ग्रा0 व पो0 सावली, थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल उम्र : 26 वर्ष