Home अपराध आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले युवक का...

आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले युवक का शव बरामद, सिपाही लाइन हाजिर

विकासनगर। कल दो सितंबर को अजीत पुत्र सोहन निवासी गुडरीच थाना विकासनगर देहरादून घर से सब्जी लेने विकासनगर बाजार आया। उसने शक्ति नहर के किनारे पर आकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उनसे आरोप लगाया कि उसे उसके घरवाले तथा थाना विकासनगर मे नियुक्त कांस्टेबल त्यागी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे परेशान होकर वह शक्ति नहर मे कूदकर आत्महत्या कर रहा है।
युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो की सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस द्वारा जल पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से शक्ति नहर मे सर्च अभियान चलाया गया। आज अजीत का शव आज ढकरानी पावर हाउस के इन्टेक से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
आज मृतक की पत्नी कोमल ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र, जिसमें अपने सुसराल पक्ष के सोहन, लीलादेवी, आकाश, सेवाराम, सुलोचना, रघुवीर, आशा व अन्य को अजीत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र और वायरल वीडियो के आधार पर सोहन, लीला देवी, आकाश, सेवाराम, सुलोचना, रघुवीर, आशा और अन्य के विरुद्ध धारा 306 भादवि मे अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही थाना विकासनगर मे नियुक्त कांस्टेबल विकास त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!