Home अपराध फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक की नौकरी पाने वाला गिरफ्तार, ढाई वर्ष...

फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक की नौकरी पाने वाला गिरफ्तार, ढाई वर्ष से था फरार

लक्सर। लक्सर पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ढाई वर्ष से फरार चल रहा था।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दरगाहपुर लक्सर में सहायक अध्यापक राजबीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह का एल0टी0 परीक्षा 1999 का प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर उप शिक्षा अधिकारी ने मार्च 2021 में लक्सर कोतवाली में राजबीर सिंह के खिलाफ चार सौ बीसी का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस की जांच में भी एल0टी0 परीक्षा का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया, जिस पर पुलिस ने मुकदमे में धारा-467,468,471 भादवि की बढोत्तरी कर राजबीर की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त राजबीर को कल सिविल लाइन मुरादाबाद उ०प्र० से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजबीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी-ग्राम व पट्टी मोडा थाना काठ जिला मुरादाबाद उ०प्र०

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

आपदा प्रबंधन विश्वस्तरीय सम्मेलन में चार दिन चला मंथन निष्कर्ष रूपी अमृत पूरे विश्व में पहुंचेगा: राज्यपाल

देहरादून। छठी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में करीब 70 देशो से उमड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपने...

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों पर मेयर और विधायकों ने जाताया संतोष

- 25वीं सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवनिर्मित दून लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हॉल में...

सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि: धामी

नई दिल्ली। नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक, निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीदः मुख्यमंत्री

- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का आयोजन - मुख्यमंत्री ने  इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!