Home कोविड-19 कोरोना महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भरण-पोषण भत्ता, सरकारी...

कोरोना महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भरण-पोषण भत्ता, सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की घोषणा की है। यह योजना उन अनाथ बच्चों के लिए है, जिन्होंने कोविड -19 के संक्रमण से अपने माता-पिता को खोया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ऐसे अनाथ बच्चों की आयु 21 वर्ष होने तक उनके भरण पोषण, शिक्षा एवं रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 3000 रुपए भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। इन अनाथ बच्चों की पैतृक संपत्ति के लिए नियम बनाए जायेंगे कि उनके वयस्क होने तक उनकी पैतृक संपत्ति को बेचने का अधिकार किसी को नहीं होगा। यह जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिलाधिकारी की होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 संक्रमण के कारण हुई है उन बच्चों को राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों मे 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा।
साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में ऐसे बच्चों को भी प्रतिमाह 3000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता दिया जायेगा। जिनके परिवार में कमाने वाला एकमात्र मुखिया था और जिनकी मृत्यु कोविड-19 संक्रमण से हुई हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

RBI ने दो हजार रुपए के नोट बदलने की समय सीमा बढ़ाई

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रूपये के नोट बदलने की समय सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बैंको से प्राप्‍त आंकडों के...

स्वास्थ्य मंत्री की नागरिकों से अपील- नियमित रूप से करें रक्तदान 

- रक्त का नहीं कोई विकल्प :- डॉ धन सिंह रावत देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज में राज्य रक्त...

मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपनाः धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम...

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे लाखों सरकारी कर्मचारी

नई दिल्ली। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों सरकारी कर्मचारी एकत्रित हुए। नेशनल मूवमेंट फॉर...
- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!